राजनीति
जिला भाजपा कांगड़़ा में फूटा एक और पत्र बम

जवाली। जिला भाजपा कांगड़़ा में एक और पत्र बम फूटा है। कांगड़ा विधानसभा के बाद अब जवाली विधानसभा क्षेत्र में पत्र बम फूटा है।
जवाली से भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने पत्र में यहां के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह के खिलाफ भितरघात का आरोप लगाते हुए प्रदेशाध्यक्ष व संगठन मंत्री से कार्रवाई की मांग की है।
संजय गुलेरिया ने यह पत्र एक दिसंबर को पार्टी हाईकमान को लिखा है। उनका आरोप है कि जवाली व फतेहपुर पार्टी को कमजोर करने के लिए पूर्व विधायक ने पदाधिकारियों को कांग्रेस में शामिल करवाया व खुद भी भाजपा के खिलाफ कार्य किया है।