दुनिया
यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

हेग। यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। इसे इंटरनेशनल कोर्ट ने जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों से रूसी संघ में लोगों खासकर बच्चों के अवैध ट्रांसफर के लिए जिम्मेदार हैं। वहीं रूस ने यूक्रेन की ओर से लगाए गए अत्याचार के आरोपों को खारिज किया है। मगर कोर्ट के प्री-ट्रायल चैंबर-2 ने पुतिन समेत दो व्यक्तियों के लिए गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। इसमें दूसरा नाम मारिया अलेक्सेयेवना लवोवा-बेलोवा का है