भाजपा अपनी जनविरोधी नीतियों पर मचा रही शोर : अशोक हिमाचली

भाजपा अपनी जनविरोधी नीतियों पर मचा रही शोर : अशोक हिमाचली

सुमन महाशा। कांगड़ा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंडित अशोक हिमाचली ने कहा है कि भाजपा अपनी जनविरोधी नीतियों पर शोर मचा रही है। ओछी राजनीति कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की दमनकारी व जनविरोधी नीतियों का जवाब जनता ने दे दिया है। भाजपा ने गलत नीतियों से प्रदेश का खजाना खाली कर दिया है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने सत्ता का दुरुपयोग कर गलत फैसले लिए थे।

भाजपा ने चुनावों के समय में बिना बजट के संस्थानों को खोला था। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सबसे कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने धीरे-धीरे भाजपा की गलत नीतियों और गलत फैसलों को जनता के सामने रखा है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार उन वादों पर काम कर रही है, जो चुनावों के दौरान जनता से किए थे। 5 साल के अंदर-अंदर मुख्यमंत्री सभी वादों को पूरा करेंगे। प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने कहा है कि पूर्व भाजपा को मुख्यमंत्री का फोबिया हो चुका है।

guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments