बौखलाहट में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर रहे अनाप-शनाप बयानबाजी: अशोक हिमाचली

बौखलाहट में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर रहे अनाप-शनाप बयानबाजी: अशोक हिमाचली

सुमन महाशा। कांगड़ा

पूर्व बीजेपी सरकार को हिमाचल के वोटरों ने नकार दिया है, इसी बौखलाहट में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने प्रेस को जारी बयान में कही है। उन्होंने बताया है कि पूर्व बीजेपी की जयराम सरकार सीमेंट विवाद और करोड़ों रुपये का कर्जा छोड़ कर गई है। अशोक हिमाचली ने कहा कि जयराम ठाकुर ने अपने समय में बिना संविधानिक पद से किन-किन व्यक्तियों और यारों को खुश किया था, यह पब्लिक है सब जानती है।

जयराम सरकार ने काम किए होते तो उसके मंत्री हारे नहीं होते। कांग्रेस सरकार में जिला कांगड़ा की कोई अनदेखी नहीं हुई है। सीपीएस आशीष बुटेल, किशौरी लाल, चेयरमैन विशाल चम्याल, संजय चौहान कैबिनेट रैंक, प्रोफेसर चौधरी चंद्र कुमार व आरएस बाली जिला कांगड़ा से ही आते हैं। भविष्य में और भी मंत्री बन सकते हैं, यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में आता है। अशोक हिमाचली ने कहा है कि दुख की घड़ी भाजपा पर भारी पड़ी है, क्योंकि बीजेपी व जयराम ठाकुर का मिशन रिपीट का सपना डिलीट हो चुका है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की यह सुख की सरकार है। अशोक हिमाचली ने बताया है कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को वर्तमान में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू देख रहे हैं। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के काम उसी रफ्तार से होंगे, इसमें कमी नहीं आने दी जाएगी।

guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments