भरमौर में ताजा हिमपात, पांगी में एक फीट बर्फबारी दर्ज, देश-दुनिया से कटा संपर्क

भरमौर में ताजा हिमपात, पांगी में एक फीट बर्फबारी दर्ज, देश-दुनिया से कटा संपर्क

एम. नाथ। चंबा

जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर व पांगी में भारी हिमपात हुआ है। जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्थ हो गया है। भरमौर की ऊंची चोटियों पर फिर से 2 से ढाई फीट ताजा हिमपात हुआ है। तहसील मुख्यालय भरमौर और होली में भी 4 से 6 इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार भरमौर के कुगती, कैलाश पर्वत मणिमहेश, डल झील में 4 से 5 फीट ताजा बर्फबारी हुई है। पांगी में बर्फबारी होती रही तो गर्मियों में यहां पर पानी की किल्लत हो सकती है। वहीं पांगी घाटी में बिते दिन देरशाम से हो रही बर्फबारी के बाद के बाद मुख्यालय किलाड़ में पांच इंच बर्फ रिकॉर्ड की गई है।

इसका सीधा असर बागवानी व किसानी पर भी पड़ सकता है। दूसरी ओर सुबह से हो रही ताजा बर्फबारी के कारण यहां की पंचायत कुगती, उरना, कवांरसी, बजोल, ग्रोंडा, नयाग्राम सहित करीब 15 पंचायतों का संपर्क तहसील मुख्यालय से एक बार फिर से कट गया है। प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के लिए कह दिया है। प्रशासन ने बर्फबारी वाली पंचायतों पर बिजली पानी स्वास्थ्य सहित तमाम मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रखने के आदेश अधिकारी को दे दिए हैं। भरमौर में तापमान बढ़ गया था, लेकिन सुबह से हो रही बर्फबारी के कारण यहां का तापमान फिर से शून्य के नीचे चला गया है।

guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments