गोबिंद सागर झील को वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए किया नोटिफाई : मुख्यमंत्री 

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को बिलासपुर के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार ने गोबिंद सागर झील को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के लिए नोटिफाई कर दिया है।

Oct 25, 2023 - 17:19
 0  108
गोबिंद सागर झील को वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए किया नोटिफाई : मुख्यमंत्री 


ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 


प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को बिलासपुर के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार ने गोबिंद सागर झील को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के लिए नोटिफाई कर दिया है। झील में शीघ्र ही क्रूज, मोटर बोट्स, हाई स्पीड बोट्स और शिकारा पानी पर तैरते नजर आएंगे। झील में करीब 60 किलोमीटर के क्षेत्र में यह गतिविधियां शुरू की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झील में पर्यटक हर प्रकार की गतिविधियों का लुत्फ उठाएंगे। इससे प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का काफी लंबा भाग गोबिंद सागर झील के किनारे से होकर गुजरता है।
झील में अब पर्यटन गतिविधियां होने से फोरलेन से गुजरने वाले पर्यटक आकर्षित होंगे। इससे रोजगार के द्वार भी खुलेंगे और एक नई जगह पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगी। इसके साथ ही झील के साथ लगते कई धार्मिक और पर्यटन स्थल भी विकसित होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow