जेबीटी टेट पास के लिए सुनहरी मौका, भरे जाएंगे 46 पद

मंडी। जेबीटी टेट पास के लिए सुनहरी मौका है। जिले में 46 पद भरे जाएंगे। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग ये पद अनुबंध आधार पर भरेगा।
इनमें सामान्य अनारक्षित वर्ग में 15 पद साल-2007 बैच के, सामान्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 6 पद साल 2011 बैच, सामान्य वर्ग में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों (वार्ड) का 1 पद, अनुसूचित जाति में 8 पद साल 2011 बैच, अनुसूचित जाति में गरीबी रेखा से नीचे वर्ग के 2 पद साल 2020 बैच, अनुसूचित जाति में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों (वार्ड) का एक पद, अन्य पिछड़ा वर्ग में 8 पद साल 2011 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग में गरीबी रेखा से नीचे वर्ग के 2 पद साल 2020 बैच, अनुसूचित जनजाति के 2 पद साल 2013 बैच व अनुसूचित जनजाति में गरीबी रेखा से नीचे वर्ग का एक पद भरे जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए 2 मार्च तक रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। फोन नंबर 01905-235508 व मोबाइल नंबर 94189-46437 पर भी कॉल कर सकते हैं।