सीएम सुक्खू ने पेश किया अपना पहला बजट, जानिए क्या हैं मुख्य बिंदु

सीएम सुक्खू ने पेश किया अपना पहला बजट, जानिए क्या हैं मुख्य बिंदु

शिमला। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपना पहला बजट पेश किया है।ये हैं इसके मुख्य बिंदु:

1. प्रदेश की विकास दर 6.4 फीसदी रहेगी इस वर्ष

2. 31 मार्च 2026 तक हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाएगी सरकार

3. हर जिला में 2 पंचायतें ग्रीन पंचायत के रूप में विकसित होंगी।

4. प्रदेश के युवाओं को 200 किलोवाट से 2 मेगावाट सोर बिजली उत्पादन के लिए 40 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी।

5. सब्सिडी से 15 लाख की आय होगी प्रत्येक बिजली बनाने वाले को हर वर्ष

6. ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित होंगे प्रदेश में अलग-अलग मार्ग

7. ई-वाहन क्षेत्र में हिमाचल के युवाओं के लिए इलेक्ट्रिक बस खरीदने के लिए 50 लाख की सब्सिडी देगी सरकार

8. इलेक्ट्रिक ट्रक के लिए भी 50 फीसदी सब्सिडी देगी सरकार

9. चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने वाले युवाओं को भी 50 फीसदी सब्सिडी देगी सरकार

10. कांगड़ा जिले को टूरिज्म कैपिटल बनाने का ऐलान 

11. वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओल्ड ऐज होम बनाए जाएंगे।

12. इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स का होगा निर्माण, वाटर स्पोट्र्स, आईसीई स्क्रैटिंग, यॉर्ट आदि बनाए जाएंगे।  

13. नादौन और शिमला में ई-बस डिपो बनेंगे, एचआरटीसी चलाएगी 1500 ई-बस।

14. सरकारी स्कूलों में वोकेशनल विषय को बढ़ावा देगी। 

15. हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खुलेंगे, कुल 300 करोड़ खर्च होंगे।

16. पहले चरण में 2 लाख महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह पेंशन मिलेगी।  

17. विधवाओं, दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आय सीमा ख़त्म। 

18. गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई के लिए खर्च होंगे 200 करोड़। 

 19. मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना की घोषणा अनाथों को हर महीने 4000 रुपये जेब खर्च देगी। 

 20. विधवा एवं एकल नारी आवास योजना डेढ़ लाख रुपये घर बनाने के लिए दिए जाएंगे। 

21. कांगड़ा के बनखंडी में 300 करोड़ से बनेगा चिड़िया घर।

22. पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय और मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाई।

guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments