दुनिया
भारतीय मूल के अजय बंगा हो सकते हैं विश्व बैंक के प्रमुख, जो बाइडन ने किया नामांकित

वॉशिंगटन। भारतीय मूल के अजय बंगा (63) विश्व बैंक के प्रमुख हो सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन्हें इस पद के लिए नामांकित किया है।
यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है। विश्व बैंक के वर्तमान प्रमुख डेविड मलपास ने पद छोड़ने का ऐलान किया है।
अजय बंगा वर्तमान में इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह अप्रैल, 2010 से सितंबर, 2022 तक मास्टरकार्ड के सीईओ भी रह चुके हैं।