केजरीवाल 29 अक्टूबर को रोहतक का करेंगे दौरा
हरियाणा दिवस पर एक नवंबर के आसपास प्रदेश के राजनीतिक दल रैलियों के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं। 29 अक्टूबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल रोहतक में जाएंगे।

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल
हरियाणा दिवस पर एक नवंबर के आसपास प्रदेश के राजनीतिक दल रैलियों के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो नवंबर को करनाल में रैली करेंगे। 29 अक्टूबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल रोहतक में जाएंगे। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी होंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक नवंबर को यमुनानगर के रादौर में जन आक्रोश रैली के माध्यम से प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर हमलावर होंगे। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान व सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मंच साझा करेंगे। इस कार्यकम में गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। पिछले चुनाव के दौरान भाजपा को उत्तरी हरियाणा में सर्वाधिक सीटें मिली थी। यहां पर रैली का आयोजन कर भाजपा कुरुक्षेत्र, करनाल व सोनीपत लोकसभा क्षेत्रों को साधने का काम करेगी।
अमित शाह से पहले अरविंद केजरीवाल पार्टी के नवनियुक्त ग्राम सचिवों तथा वार्ड प्रधानों को शपथ दिलवाने के लिए 29 अक्टूबर को रोहतक में आएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूरे प्रदेश में 90 विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश रैलियां करने जा रहे हैं। कांग्रेस लाओ-देश बचाओ अभियान के तहत यह रैलियां हो रही हैं। पहली नवंबर को यमुनानगर के रादौर में हुड्डा की जन आक्रोश रैली की जाएगी । पांच नवंबर को इसराना में होने वाली जन आक्रोश रैली फिलहाल स्थगित कर दी गई है, क्योंकि उस दिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा फतेहाबाद के टोहाना में सरपंचों के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
What's Your Reaction?






