चंबा
लूना पुल पैदल यात्रियों के लिए हुआ बहाल

एम. नाथ। चंबा
पठानकोट-भरमौर हाईवे पर लूणा के पास गत दिवस भूस्खलन के चलते पुल ध्वस्त हो गया था। जिस कारण भरमौर व होली क्षेत्र के लोगों का जिला मुख्यालय चम्बा से संपर्क कट गया था। इसे भरमौर प्रशासन व लोक निर्माण विभाग के सहयोग से मंगलवार को बहाल कर दिया है। लोगों को पैदल चलने के लिए वैकल्पिक पुल की व्यवस्था कर दी है। जानकारी के अनुसार पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे पर लूणा के समीप शनिवार रात भूस्खलन के चलते मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया है। वहीं पुल टूटने के कारण यहां पर पैदल चलने या निकलने तक के लिए तक रास्ता नहीं बचा था। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि इस वैकल्पिक पुल को ध्यानपूर्वक पार करें।