मंडी-मनाली नेशनल हाइवे ट्रैफिक के लिए बहाल, लैंडस्लाइड से हुआ था बंद

मंडी-मनाली नेशनल हाइवे ट्रैफिक के लिए बहाल, लैंडस्लाइड से हुआ था बंद

मंडी। मंडी-मनाली नेशनल हाइवे ट्रैफिक के लिए बहाल हो गया है। यह मार्ग लैंडस्लाइड के कारण चार मील के पास शनिवार रात करीब 8.30 बंद हो गया था। इसे कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 3 घंटे के बाद वन वे ट्रैफिक के लिए बहाल कर दिया गया था। वहीं रविवार दोपहर लगभग 3 बजे इसे डबल लेन खोल दिया गया। केएमसी कंपनी के सेफ्टी इंजीनियर कमल ठाकुर ने बताया की रात को पहाड़ी से भारी मात्रा में लैंडस्लाइड हो गया था। इसे रात को उठा पाना मुश्किल था। 

पुलिस विभाग और प्रशासन को भी यही सूचित किया गया था कि रास्ता अब सुबह की बहाल होगा। लेकिन मशीनरी साइट पर उपलब्ध थी और मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। लगभग 3 घंटे के बाद रास्ता वन वे ट्रैफिक के लिए बहाल कर दिया गया। पुलिस विभाग के कर्मचारी भी ट्रैफिक संभलने के लिए मौके पर डटे रहे।

guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments