आक्रोश रैली में गरजेंगे प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन

सोलन। जिला सोलन भाजपा सह मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने बताया कि जिस प्रकार से पूरे प्रदेश में भाजपा जिला स्तरीय आक्रोश रैलियों का आयोजन कर रही है। उसी क्रम में सोलन जिला की आक्रोश रैली 11 मार्च 2023 को सोलन में होने जा रही है। इस आक्रोश रैली में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन भाग लेंगे। दिनांक 11.3.2023 को प्रातः 10:30 बजे आक्रोश प्रदर्शन प्रस्थान स्थल ओल्ड रैस्ट हाऊस सोलन होगा। जिला सोलन में कांग्रेस सरकार द्वारा बदले की भावना से भाजपा सरकार में जनहित में खोले गए संस्थानों को बंद करने के विरोध में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें प्रदेश सहप्रभारी संजय टंडन, शिमला संसदीय क्षेत्र के पालक डॉक्टर राजीव सेहजल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरषोत्तम गुलेरिया, उपाध्यक्ष रतमपाल सिंह पाल, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रशिम धर सुद, जिला अध्यक्ष अशुतोष वैद्य, जिला सोलन के पूर्व के विधायक व 2022 के प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी, गोविंद राम, लखविंदर राणा, डाक्टर राजेश, कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, साथ-साथ जिला सोलन के पांचो मंडलों के अध्यक्ष, जिला एवं मंडलों के महामंत्री एवं मोर्चे प्रकोष्टो के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी और वरिष्ठ नेतागण पार्टी के कार्यकर्ता व आमजन इस रैली में शामिल होंगे।