कांगड़ा
सौतेली मां ने 5 साल की बच्ची को उबलते पानी में फेंका, हालत गंभीर

नूरपुर। यहां की लोहारपुरा पंचायत के वासा गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सौतेली मां साहनो देवी ने 5 साल की बच्ची को उबलते पानी में फेंक दिया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
हद तो तब हो गई, जब परिजन अच्छे डॉक्टर से इलाज न करवा कर बच्ची का घरेलू उपचार करते रहे, ताकि अपराध को छुपाया जा सके।
बच्ची के घायल होने का समाचार कुछ दिनों बाद जैसे ही वासा गांव की वार्ड सदस्य कुसुम को चला तो उन्होंने तुरत पंचायत प्रधान कृष्ण हीर को इस सारी घटना की जानकारी दी। प्रधान व वार्ड सदस्य द्वारा बच्ची को तुरंत सिविल अस्पताल नूरपुर ले जाया गया। जहां उस बच्ची का इलाज चल रहा है।
प्रधान ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बच्ची के साथ अत्याचार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।