नटेहड़ में युवक का मर्डर, पुलिस ने तीन लोगों को लिया हिरासत में

नटेहड़ में युवक का मर्डर, पुलिस ने तीन लोगों को लिया हिरासत में

सुमन महाशा। कांगड़ा

शहर के साथ लगते गांव नटेहड़ में शनिवार देर शाम एक युवक रिपन (39) वर्ष की लड़ाई-झगड़े में मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार नटेहड़ निवासी युवक जो कि पेशे से ट्रैक्टर चालक था। उसके साथ गांव के ही एक व्यक्ति का शाम को झगड़ा हो गया। व्यक्ति ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

घायल रिपन को टांडा ले जाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में गांव के तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ये पिता-पुत्र हैं।

guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments