सोलन में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर BDO कार्यालय के पास बाइक, कैंटर ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। राहत की बात र...
सोलन में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर BDO कार्यालय के पास बाइक, कैंटर ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। राहत की बात रही कि हादसे में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि तीनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले एक बाइक सवार सड़क पर स्किड होकर गिर गया था। स्थानीय लोग उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे थे और पीछे एक कैंटर ट्रक रुका हुआ था।
इसी दौरान शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक कार ने पीछे से बाइक और ट्रक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार की रफ्तार तेज होने की बात कही है।
#Solan #SolanAccident #NH5 #RoadAccident #CarAccident #BikeAccident #TruckAccident #RoadSafety #HimachalPradesh #HimachalNews #RozanaHimachal