PM मोदी का बड़ा बयान: 'Reforms मजबूरी नहीं, हमारा संकल्प हैं', भारत की ग्रोथ पर कही ये बात
दिल्ली में Bloomberg New Economy Forum को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आर्थिक स्थिति और सुधारों को लेकर अपनी बात रखी। PM मोदी ने कहा, “हमारे लिए सुधार मजबूरी नहीं, बल्कि हमारा संकल्प हैं।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि अनिश्चितताओं से भरी दुनिया में भारत स्थिरता और भरोसे का प्रतीक बनकर उभर रहा है। उन्होंने अप्रैल-जून तिमाही में भारत की आर्थिक विकास दर 7.8% रहने का जिक्र किया।
PM मोदी के मुताबिक, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर से अधिक है और देश की बैंकिंग व्यवस्था मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि इन आर्थिक मजबूती के कारण भारत की सॉवरेन रेटिंग में भी सुधार हो रहा है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आर्थिक सुधारों को तेज गति से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
#PMModi ...