शॉर्ट वीडियो
केलांग में होगी हाई-एल्टीट्यूड हेल्थ पर रिसर्च, जयराम ठाकुर ने AIIMS बिलासपुर का किया जिक्र
YouTube 15 days ago 38 व्यूज़

केलांग में होगी हाई-एल्टीट्यूड हेल्थ पर रिसर्च, जयराम ठाकुर ने AIIMS बिलासपुर का किया जिक्र

लाहौल-स्पीति के केलांग में हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल रिसर्च को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में AIIMS बिलासपुर सहित छह सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं।

जयराम ठाकुर के मुताबिक, केलांग में होने वाला अनुसंधान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को समझने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि अधिक ऊंचाई पर रहने की परिस्थितियां अलग होती हैं, इसलिए यहां स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विशेष शोध की जरूरत है। इस शोध के निष्कर्षों का उपयोग देश के अन्य क्षेत्रों में भी किया जा सकता है।
#JaiRamThakur #Keylong #LahaulSpiti #AIIMSBilaspur #MedicalResearch #HimachalPradesh #HealthResearch #HimachalNews #RozanaHimachal
कीरतपुर के पास HRTC बस हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे यात्री!
YouTube 15 days ago 104 व्यूज़

कीरतपुर के पास HRTC बस हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे यात्री!

हिमाचल प्रदेश में कीरतपुर के पास मंगलवार तड़के HRTC बस हादसे का शिकार हो गई। दिल्ली से हमीरपुर आ रही हमीरपुर डिपो की बस करीब रात 2:30 बजे आगे चल रहे ट्राले के अचानक ब्रेक लगाने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैराफिट से टकरा गई।

गनीमत रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। हालांकि, टक्कर से बस को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई।
#HRTC #Hamirpur #Kiratpur #HimachalNews #BusAccident #RoadSafety #HRTCBus #HimachalPradesh #RozanaHimachal
नवरात्रि के तीसरे दिन मां काली का भव्य दुग्ध अभिषेक, 300 क्विंटल दूध से बनी खीर
YouTube 15 days ago 67 व्यूज़

नवरात्रि के तीसरे दिन मां काली का भव्य दुग्ध अभिषेक, 300 क्विंटल दूध से बनी खीर

हरियाणा के अंबाला में नवरात्रि के तीसरे दिन मां काली के भक्तों ने विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया। दुखभंजनी मंदिर में मां काली का करीब 300 क्विंटल दूध से दुग्ध अभिषेक किया गया।

इस अनुष्ठान के बाद दूध से खीर का प्रसाद तैयार किया जाता है, जिसे पालकी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में वितरित किया जाता है। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मां के प्रति भक्तों की आस्था देखने को मिली।
#Ambala #MaaKali #Navratri #DukhbhanjaniTemple #MilkAbhishek #HaryanaNews #KheerPrasad #SanatanDharma #RozanaHimachal
अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- 'हवा-हवाई नेता हैं!'
YouTube 16 days ago 721 व्यूज़

अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- 'हवा-हवाई नेता हैं!'

दिल्ली में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर तथ्यों और नियमों की जानकारी के बिना आरोप लगाने का आरोप लगाया। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को ‘हवा-हवाई नेता’ बताते हुए कहा कि उनकी राजनीति का पैटर्न ही हवा-हवाई है।
अनुराग ठाकुर ने चुनाव आयोग, EVM और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर राहुल गांधी की ओर से उठाए जाने वाले सवालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश को शोर नहीं, सच चाहिए; आरोप नहीं, प्रमाण चाहिए और राजनीतिक बयानबाजी के बजाय स्पष्ट जवाब चाहिए।
#AnuragThakur #RahulGandhi #BJP #Congress #PoliticalNews #DelhiNews #IndianPolitics #RozanaHimachal
SIR पर CM सुक्खू का बड़ा बयान, बोले- राहुल गांधी की बात सच साबित हुई!
YouTube 16 days ago 633 व्यूज़

SIR पर CM सुक्खू का बड़ा बयान, बोले- राहुल गांधी की बात सच साबित हुई!

दिल्ली में SIR के मुद्दे पर हुए प्रदर्शन को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा बयान दिया है।
CM सुक्खू ने आरोप लगाया कि SIR के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछले दो साल से इस मुद्दे को उठा रहे थे और अब उनकी बात सच साबित हुई है।
मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस मामले को लेकर दिल्ली में याचिका भी दाखिल की गई है।
SIR को लेकर सियासी बहस के बीच CM सुक्खू के इस बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं।
#CMSukhu #SukhvinderSinghSukhu #SIR #RahulGandhi #HimachalPolitics #HimachalPradesh #Congress #ElectionNews #DelhiNews #PoliticalNews #HimachalNews #RozanaHimachal
IndiGo फ्लाइट में यात्री के Power Bank में लगी आग! हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
YouTube 17 days ago 1.1K व्यूज़

IndiGo फ्लाइट में यात्री के Power Bank में लगी आग! हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री के पावर बैंक में आग लगने की घटना सामने आई है। इसके बाद फ्लाइट 6E6115 का रूट बदलकर हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया।

विमान की शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।
#IndiGo #IndiGoFlight #PowerBankFire #EmergencyLanding #HyderabadAirport #DelhiToChennai #FlightDiverted #AviationNews #BreakingNews #IndiaNews #RozanaHimachal