हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब उपमंडल के कुठियाड़ी में वीरवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, तेज र...
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब उपमंडल के कुठियाड़ी में वीरवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने एक के बाद एक चार वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कैंपर वाहन को करीब 30 फीट तक घसीट दिया। हादसे में कैंपर और कार के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने दुर्घटना की पुष्टि की है।
#UnaNews #AmbNews #Kuthiyari #RoadAccident #HimachalN...