करेरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल, 50 लाख के कार्य का शिलान्यास

शाहपुर के करेरी क्षेत्र में पर्यटन विकास को नई गति मिलने जा रही है। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रविवार को करेरी ट्रैक और करेरी झील के विकास कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए करीब 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी गई है। योजना के तहत पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता अनूप कुमार रत्न सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
शाहपुर से विशाल वर्मा की रिपोर्ट