कहते हैं, प्यार की कोई उम्र नहीं होती! उत्तर प्रदेश के औरैया से सामने आई एक प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हु...
कहते हैं, प्यार की कोई उम्र नहीं होती! उत्तर प्रदेश के औरैया से सामने आई एक प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 75 साल के रामसुगर 30 साल की रानी राजपूत के साथ शादी करने जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि रानी, रामसुगर की बेटी की दोस्त हैं और उनसे मिलने उनके घर आती थीं। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। जानकारी के मुताबिक, करीब एक साल पहले शुरू हुआ यह रिश्ता अब शादी तक पहुंच गया है। सगाई और हल्दी की रस्में भी पूरी हो चुकी हैं। बताया गया है कि रामसुगर की सगाई में उनकी बेटियां भी शामिल हुईं।
इस अनोखी प्रेम कहानी को लेकर लोगों के बीच चर्चा है।
#UttarPradesh #Auraiya #LoveStory #UnusualLoveStory #RamSugar #RaniRajput #MarriageNews #ViralNews #UPNews #RozanaHimachal