वीडियो
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सलौणी से चोरी हुई बाइक डिडवीं टिक्कर में मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मु...
Facebook 1 month ago

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सलौणी से चोरी हुई बाइक डिडवीं टिक्कर में मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मु...

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सलौणी से चोरी हुई बाइक डिडवीं टिक्कर में मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में रुड़की के दो युवकों को पकड़े जाने का दावा किया गया है। बाइक को टिक्कर में फेरबेज खान को बेचने की बात भी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि जिला परिषद उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह, बीडीसी सदस्य धीरज शर्मा और उपप्रधान लकी ने छानबीन कर आरोपियों तक पहुंचने में भूमिका निभाई। वहीं, बीडीसी सदस्य विपन ने जानकारी दी कि उन्होंने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
#HamirpurNews #Salouni #DidwinTikkar #BikeTheft #HimachalNews #HimachalPradesh #CrimeNews #HamirpurPolice #RozanaHimachal
भाजपा मंडल शाहपुर के पदाधिकारी प्रेस वार्ता के दौरान क्या बोले सुनिए
Facebook 1 month ago

भाजपा मंडल शाहपुर के पदाधिकारी प्रेस वार्ता के दौरान क्या बोले सुनिए

भाजपा मंडल शाहपुर के पदाधिकारी प्रेस वार्ता के दौरान क्या बोले सुनिए

शाहपुर से विशाल वर्मा की रिपोर्ट
बाथू टिप्परी में NSS शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश
Facebook 1 month ago

बाथू टिप्परी में NSS शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश

बाथू टिप्परी में NSS शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथू टिप्परी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया। 8 अक्टूबर से शुरू हुए इस शिविर के दौरान गोद लिए गांव उझे खास में स्वच्छता अभियान चलाया गया और स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

समापन समारोह में प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार और सरोज कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और समाज सेवा की भावना को बढ़ावा मिला।

जोड़बड़ से मीना शर्मा की रिपोर्ट
#BathuTippiri #NSSCamp #SwachhtaAbhiyan #NSSVolunteers #SocialService #StudentActiv...
आईटीआई बरठीं में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
Facebook 1 month ago

आईटीआई बरठीं में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

आईटीआई बरठीं में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रशिक्षुओं को एचआईवी-एड्स, टीबी और रक्तदान के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही सीपीआर और प्राथमिक उपचार का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

कार्यक्रम में भाषण, पेंटिंग और स्लोगन राइटिंग के जरिए स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया। वहीं, विद्यार्थियों के हीमोग्लोबिन सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच भी की गई। स्वास्थ्य विभाग ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

घुमारवीं से रामपाल शर्मा की रिपोर्ट
#ITIBarthin #HealthAwareness #HIVAwareness #TBFreeIndia #BloodDonation #CPRTraining #FirstAid #HealthDepa...
छह महीने से पेंशन लंबित, राकेश जम्वाल ने कांग्रेस सरकार को घेरा
Facebook 1 month ago

छह महीने से पेंशन लंबित, राकेश जम्वाल ने कांग्रेस सरकार को घेरा

छह महीने से पेंशन लंबित, राकेश जम्वाल ने कांग्रेस सरकार को घेरा

सुंदरनगर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। विधायक एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने जरल, बंदली, बदैहण और वजीहण पंचायतों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों सहित जरूरतमंद लोगों की पेंशन छह महीने से अधिक समय से लंबित होने की शिकायतें मिल रही हैं। राकेश जम्वाल ने सरकार से लंबित पेंशन का जल्द भुगतान करने और देरी के कारण स्पष्ट करने की मांग की।

सुंदरनगर से रोहित कौशल की रिपोर्ट
#RakeshJamwal #Sundernagar #PensionIssue #SocialSecurityPension #HimachalPolitics #HimachalNews #BJP #CongressGovernment #MandiNews #RozanaHimachal
हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत
Facebook 1 month ago

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के 60 दिवसीय ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान के तहत हटली जंबाला पंचायत में जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। पंचायत में लोगों से संवाद कर नशे के खिलाफ सामूहिक जिम्मेदारी निभाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का संदेश दिया गया।

अभियान की इस 16वीं पंचायत में प्रधान सतवीर सिंह शिंदा, उपप्रधान मनीष चौधरी, सुरजीत शर्मा, पवन धीमान सहित अन्य स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस प्रयास को समाजहित की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा न...