हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर-बिलासपुर मार्ग पर कोहली के पास कार और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसा...
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर-बिलासपुर मार्ग पर कोहली के पास कार और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कार हमीरपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार बिलासपुर की तरफ से हमीरपुर आ रहे थे।
बताया जा रहा है कि सड़क पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास के दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हो गई, जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह सड़क के गड्ढों के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
#Hamirpur #Bilaspur #Kohli #HimachalNews #RoadAccident #BikeCarCollision #RoadSafety #HimachalPradesh #HamirpurNews #RozanaHimachal