सुंदरनगर में राकेश जम्वाल का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले—जनता परेशान, सरकार दिल्ली में व्यस्त
सुंदरनगर में राकेश जम्वाल का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले—जनता परेशान, सरकार दिल्ली में व्यस्त
सुंदरनगर में विधायक एवं भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने धन्यारा करला, हाड़ाबोई माहला, किं दर चडोग और सोझा भलाण में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान उन्होंने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं और सड़कें खस्ताहाल हैं, जबकि मुख्यमंत्री मंत्रियों सहित दिल्ली में धरना-प्रदर्शन में व्यस्त हैं।
उन्होंने कहा कि जनता को राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि बेहतर सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाएं और धरातल पर विकास चाहिए। भाजपा जनहित के मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाती रहेगी।
सुंदरनगर से रोहित कौशल की रिपोर्ट
#RakeshJamwal #Sundernagar #CMSukhu #Hi...