दीपावली की खुशियां बांटने पहुंचे डीसी अपूर्व देवगन खुद बच्चों के साथ झूमते नजर आए
दीपावली की खुशियां बांटने पहुंचे डीसी अपूर्व देवगन खुद बच्चों के साथ झूमते नजर आए
सुंदरनगर के डैहर में विशेष बच्चों के चेहरों पर उस समय मुस्कान खिल उठी, जब उपायुक्त ने उनके साथ त्योहार मनाया
नमस्कार! आप देख रहे हैं Rozana Himachal…
मंडी के उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अपूर्व देवगन दीपावली के मौके पर डैहर स्थित दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट पहुंचे। यहां उन्होंने विशेष बच्चों के साथ समय बिताया, मिठाइयां और उपहार बांटे। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेने के साथ वह उनके साथ थिरकते भी नजर आए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियां लाना ही त्योहारों की असली सार्थकता है। उन्होंने समाज के लोगों से भी ऐसे संस्थानों और बच्चों की मदद के लिए आगे आन...