विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न...
विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर नोएडा के 26 वर्षीय पर्यटक शुभम डोभाल की नीचे गिरने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, शुभम ने स्थानीय पायलट विनय कुमार के साथ बिलिंग से उड़ान भरी थी। करीब छह मिनट बाद वह पैराग्लाइडर से नीचे गिरकर लैंडिंग स्थल के पास घने जंगल में जा गिरे। तलाशी अभियान के बाद देर शाम उनका शव बरामद किया गया। पायलट सुरक्षित उतर गया।
पुलिस ने पायलट के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा के अनुसार, सुरक्षा हार्नेस के ढीला पड़ने या टूटने की आशंका समेत तकनीकी खराबी और मानवीय चूक जैसे पहलुओं की जांच की जा रही है।
फिलहाल हादसे का वास्तविक कारण स्पष्ट नह...