शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
ट्राला सड़क के बीचोंबीच पलटने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहन चालकों और यात्रियों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग के मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल करने के प्रयास किए जाने की जानकारी है। ट्राले को सड़क से हटाने के बाद ही आवाजाही सामान्य हो पाएगी।
हादसे में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।
#Shimla #Kanlog #ShimlaBypass #TruckAccident #TrafficJam #RoadAccident #HimachalPradesh #ShimlaNews #HimachalNews #RozanaHimachal