हमीरपुर के नए बस अड्डे का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की मांग एक बार फिर उठी है। राजपूत कल्याण सभा ने इस संबंध...
हमीरपुर के नए बस अड्डे का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की मांग एक बार फिर उठी है। राजपूत कल्याण सभा ने इस संबंध में प्रदेश सरकार से जल्द आधिकारिक अधिसूचना जारी करने का आग्रह किया है।
सभा के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपकर बस अड्डे का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की मांग की गई थी। अब मुख्यमंत्री ने इस मामले में सचिव, परिवहन विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। सभा को इस संबंध में पत्र भी प्राप्त हुआ है।
सरकार के इस कदम पर राजपूत कल्याण सभा ने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का आभार जताया है। साथ ही मांग की है कि बस अड्डे के उद्घाटन से पहले नामकरण की अधिसूचना जारी की जाए और परिसर में महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाए।
#Hamirpur...