सरकारी स्कूल में RSS की गतिविधियों को लेकर विवाद, जांच की मांग

राजकीय मिडल स्कूल लखाला में RSS की शाखा लगाने और बच्चों को प्रशिक्षण देने के आरोपों पर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल परिसर में गतिविधियां करवाने और रविवार को बच्चों को निजी गाड़ी से कार्यक्रम में ले जाने पर रोष जताया है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वहीं, मुख्य अध्यापक अनिल कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि स्कूल में कोई राजनीतिक गतिविधि नहीं होती और बच्चों को ले जाने से पहले अभिभावकों की सहमति ली गई थी। अब सबकी नजरें शिक्षा विभाग की जांच पर टिकी हैं।
स्वारघाट से सूरज चंदेल की रिपोर्ट
#Swarghat #LakhalaSchool #RSS #SchoolControversy #EducationDepartment #HimachalPradesh ...