सिरमौर जिले के नाहन में वाल्मीकि चौक पर दो समुदायों के बीच संघर्ष के दौरान पथराव की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुस...
सिरमौर जिले के नाहन में वाल्मीकि चौक पर दो समुदायों के बीच संघर्ष के दौरान पथराव की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों की ओर से पत्थर और बोतलें फेंकी गईं, जिसके बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और पुलिस ने मोर्चा संभाला।
घटना के कारण इलाके में काफी देर तक यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम खुलवाकर यातायात बहाल करवाया गया।
#Nahan #Sirmaur #HimachalNews #NahanNews #Police #BreakingNews #नाहन #सिरमौर #पथराव #हिमाचलसमाचार #RozanaHimachal