कड़छम झील में शुरू होंगे वाटर स्पोर्ट्स, टूरिस्ट खुश

रामपुर बुशहर के कड़छम झील में जल्द जेट स्कूटर, स्पीड बोट समेत वाटर स्पोर्ट्स शुरू होंगे, किन्नौर प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं।

Mar 19, 2026 - 19:06
 0  108
कड़छम झील में शुरू होंगे वाटर स्पोर्ट्स, टूरिस्ट खुश

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। रामपुर बुशहर
किन्नौर प्रशासन ने हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग पर स्थित कड़छम झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को शुरू करने की योजना बनाई है। झील में पर्यटक जल्द ही जेट स्कूटर, सोफा राइड, पावर बोट, स्पीड बोट, मोटरबोट और पैडल बोट जैसी साहसिक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। झील में तिविधियों को शुरू करने के लिए कड़छम झील पर्यटन विकास समिति का गठन किया गया है। समिति के ओर से जल्द ही वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू करने के लिए टेंडर लगाया जाएगा। प्रदेश के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने दिसंबर 2024 में कड़छम झील में वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां करवाने की अनुमति दी थी।
कड़छम झील प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध सांगला घाटी के प्रवेश द्वार पर है। यह कृत्रिम झील कड़छम-वांगतू बांध पर बनी है। हर साल हजारों पर्यटक जनजातीय जिले किन्नौर में प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने आते हैं। पर्यटकों को और ज्यादा संख्या में आकर्षित करने और स्थानीय युवाओं के रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य कड़छम झील में यह साहसिक गतिविधियां शुरू की जा रही हैं।
किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू करने की तैयारियां की जा रही हैं। इच्छुक वेंडर की ओर से कुछ सुझाव दिए गए हैं। इन सुझावों के अनुसार जल्द ही संशोधित टेंडर जारी किया जाएगा। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वाटर स्वोर्ट्स गतिविधियां शुरू होंगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0