कांगड़ा सचिवालय के पीछे मिला 82 वर्षीय बुजुर्ग का शव, सिर पर थी गंभीर चोट

हिमाचल के कांगड़ा सचिवालय के पीछे 82 वर्षीय दलजीत सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सिर पर गहरी चोट के चलते मौके पर ही मौत की आशंका, पुलिस ने धारा 194 BNSS के तहत जांच शुरू की है।

Jul 24, 2025 - 21:36
 0  10.6k
कांगड़ा सचिवालय के पीछे मिला 82 वर्षीय बुजुर्ग का शव, सिर पर थी गंभीर चोट

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव

सुमन महाशा। कांगड़ा

कांगड़ा जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय के पीछे एक 82 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग की पहचान दलजीत सिंह निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है, जिनका घर तहसील चौक से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित है।

पुलिस को इस घटना की जानकारी स्थानीय निवासी द्वारा दी गई, जिसने बताया कि एक व्यक्ति ईंटों पर गिरा पड़ा है। SDPO ऑफिस से पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पाया गया कि बुजुर्ग गंभीर सिर की चोट के साथ अचेत पड़े हैं, और संभवतः उनकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

इसके बावजूद, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को तत्काल टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रथम दृष्टया यह मामला मिनी सचिवालय से गिरने का लग रहा है, लेकिन अब तक सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है और मृत्यु के पीछे के तथ्यों की गहराई से जांच की जा रही है।

स्थानीय लोग इस मौत को लेकर हैरान हैं, क्योंकि मृतक का घर सचिवालय से कुछ ही दूरी पर था और यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वे वहां कैसे पहुंचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0