Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च से नवरात्रि, जानें पूजा तिथियां

Chaitra Navratri 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी। जानें नौ दिनों की पूजा तिथियां, देवी दुर्गा के स्वरूप और कन्या पूजन की सही तारीख।

Feb 8, 2026 - 15:40
 0  54
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च से नवरात्रि, जानें पूजा तिथियां

मार्च महीने में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। यह नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के लिए विशेष होते हैं। नवरात्रि में अलग-अलग दिनों पर देवी के अलग-अलग स्वरूप की पूजा होती है. पंचांग के अनुसार. चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन होती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, नवरात्रि की शुरुआत कब हो रही है चलिए जानते हैं।

कब से हो रही है चैत्र नवरात्रि की शुरुआत?
द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि 19 मार्च की सुबह 6 बजकर 52 मिनट से 20 मार्च को सुबह 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. इस दिन नवरात्रि का पहला व्रत रखा जाएगा ऐसे में इसी दिन से यानी 19 मार्च 2026, दिन गुरुवार से नवरात्रि की शुरुआत होगी। नवरात्रि का अंतिम दिन यानी नवमी तिथि 27 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को होगी. इस प्रकार चैत्र नवरात्रि के व्रत 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक हैं।


चैत्र नवरात्रि कन्या पूजन
चैत्र नवरात्रि में भक्त व्रत रखते हैं और मां दुर्गा के स्वरूप की पूजा करते हैं। नवरात्रि में व्रत के साथ ही कन्या पूजा का महत्व होता है। नवरात्रि के व्रत करने के बाद अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन किया जाता है. इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का कन्या पूजन 26 और 27 मार्च को होगा. 26 मार्च दिन गुरुवार को अष्टमी पूजन होगा और 27 मार्च दिन शुक्रवार को नवमी पूजन होगा। इन दिनों कन्या पूजन करने के बाद भक्त व्रत खोल सकते हैं।

चैत्र नवरात्रि 2026 लिस्ट (Chaitra Navratri 2026 Date)
19 मार्च 2026, गुरुवार – पहला दिन देवी शैलपुत्री की पूजा
20 मार्च 2026, शुक्रवार – दूसरा दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा
21 मार्च 2026, शनिवार – तीसरा दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा
22 मार्च 2026, रविवार – चौथा दिन देवी कुष्मांडा की पूजा

23 मार्च 2026, सोमवार – पांचवां दिन देवी स्कंदमाता की पूजा
24 मार्च 2026, मंगलवार – छठा दिन देवी कात्यायनी की पूजा
25 मार्च 2026, बुधवार – सातवां दिन देवी कालरात्रि की पूजा
26 मार्च 2026, गुरुवार – आठवां दिन देवी महागौरी की पूजा
27 मार्च 2026, शुक्रवार – नौवां दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0