महाशिवरात्रि पर बुध का गोचर, करियर-लव लाइफ पर असर

महाशिवरात्रि 2026 पर बुध ग्रह की चाल बदलेगी। जानें करियर, कारोबार, शेयर बाजार, एजुकेशन और लव लाइफ पर इसका क्या असर पड़ेगा।

Feb 15, 2026 - 16:37
 0  72
महाशिवरात्रि पर बुध का गोचर, करियर-लव लाइफ पर असर

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. इन्हें बुद्धि, वाणी और तर्कशक्ति का स्वामी माना जाता है. इसके अलावा, गणित, व्यापार और संचार की पूरी व्यवस्था बुध के ही नियंत्रण में होती है. वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को ‘ग्रहों का राजकुमार’ कहा जाता है। जब राजकुमार अपनी चाल बदलता है, तो उसका असर पूरी व्यवस्था पर पड़ता है.

यही कारण है कि जब भी बुध की चाल में कोई बदलाव आता है, तो व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता और व्यावसायिक कौशल पर इसका सीधा प्रभाव पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बुध अपनी दिशा बदलकर ‘उत्तरवर्ती’ होने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि बुध की इस बदलती चाल का जीवन के विभिन्न क्षेत्रों, जैसे करियर, कारोबार, शेयर बाजार, एजुकेशन, लव लाइफ आदि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

करियर में नई गति
बुध की सीधी चाल को निर्णय क्षमता से जोड़कर देखा जाता है. जिन लोगों के काम अटके हुए थे, उन्हें राहत मिल सकती है। ऑफिस में गलतफहमियां कम होंगी. मीटिंग में आपकी बात साफ तरीके से रखी जाएगी. तर्क शक्ति मजबूत होगी। आईटी, सॉफ्टवेयर, मीडिया और कम्युनिकेशन सेक्टर के लोगों को खास फायदा हो सकता है। नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. प्रमोशन की चर्चा तेज हो सकती है. जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल माना जा रहा है।

कारोबार में समझदारी के फैसले
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय सक्रियता का है। अटकी डील आगे बढ़ सकती है. नए क्लाइंट मिल सकते हैं। ट्रेडिंग, ई कॉमर्स और कंसल्टेंसी क्षेत्र में हलचल बढ़ सकती है। बातचीत से लाभ होगा. नए स्टार्टअप शुरू करने की योजना बना रहे उद्यमियों को रणनीति पर ध्यान देना चाहिए. सही समय पर लिया गया निर्णय आगे फायदा दे सकता है।

शेयर बाजार में संतुलन
बाजार में उतार चढ़ाव के बीच बुध की चाल को सूझबूझ से जोड़ा जाता है. बैंकिंग, टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन सेक्टर के शेयरों में हलचल संभव है। निवेशकों को डेटा आधारित निर्णय लेने की सलाह दी जा रही है। भावनाओं में आकर निवेश करने से बचना होगा। विश्लेषण और रिसर्च से लाभ की संभावना बढ़ेगी। इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं. लेकिन लेनदेन में पारदर्शिता जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0