पन्नू की हत्या की साजिश, अमेरिका की अदालत ने सबूत देने से किया इंकार
खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नु की हत्या की साजिश रचने के आरोपी निखिल गुप्ता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नु की हत्या की साजिश रचने के आरोपी निखिल गुप्ता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अमेरिका की एक अदालत ने सबूत देने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है। दरअसल, अमेरिकी सरकार ने चेक गणराज्य की जेल में बंद भारतीय नागरिक निखिल को बचाव सामग्री प्रदान करने को लेकर आपत्ति जताई थी। सरकार का कहना है कि वह न्यूयॉर्क की अदालत में पेशी और मामले में अभियोग के बाद ही जानकारी प्रदान करेगी। निखिल गुप्ता पर संघीय अभियोजकों ने पिछले साल नवंबर में एक अभियोग में खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू को अमेरिका की जमीन पर मारने की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया है। निखिल को 30 जून, 2023 को चेक गणराज्य के प्राग में गिरफ्तार किया गया था और इस समय उन्हें वहीं रखा गया है। अमेरिकी सरकार उनके अमेरिका प्रत्यर्पण की मांग कर रही है। अपने जवाब में अमेरिकी सरकार ने रक्षा सामग्री मुहैया कराने पर आपत्ति जताई और कहा कि वह न्यूयॉर्क की अदालत में गुप्ता की पेशी और मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलाए जाने के बाद ही जानकारी मुहैया कराएगी।
What's Your Reaction?






