इजरायली एयर स्ट्राइक में IRGC प्रवक्ता ढेर
ईरान-इजरायल युद्ध के 21वें दिन इजरायल के हवाई हमले में IRGC जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत। जानें पूरा घटनाक्रम और असर।
ईरान-इजरायल जंग का आज 21वां दिन है। ईरान के सैन्य नेतृत्व का सफाया करने में जुटे इजरायल ने रात को हवाई हमले में एक और ईरानी जनरल पर स्ट्राइक किया। इस हमले में उनकी मौत हो गई है। इजरायल ने कहा कि उसने वीरवार रात को ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया है। इजरायल के ताजा हमले में ईरान को एक और तगड़ा नुकसान हुआ है। ईरान ने कहा है कि इजरायली हवाई हमले में इस्लामिक रिव्यूलेशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अली मोहम्मद नैनी की मौत हो गई है। इजरायल ने बयान में कहा गया, "इजरायल वायु सेना पश्चिमी और मध्य ईरान में हमले जारी रखे हुए है, ताकि वहां से इजरायल की ओर होने वाली गोलाबारी के दायरे को जितना हो सके कम किया जा सके और ईरान पर अपनी हवाई श्रेष्ठता का विस्तार किया जा सके।
कौन थे अली मोहम्मद नैनी ?
अली मोहम्मद नैनी, ईरान के काशान इलाके में पैदा हुए थे। वह 69 साल के थे। अली मोहम्मद नैनी, IRGC में सेकंड ब्रिगेडियर जनरल थे। IRGC के कमांडर-इन-चीफ हुसैन सलामी ने उन्हें साल 2024 में नियुक्त किया था। वह IRGC के आधिकारिक प्रवक्ता और जनसंपर्क के उप-प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0