ईरान जंग पर ट्रंप का बड़ा बयान, मदद से किया इनकार
ईरान जंग पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, NATO सहयोग न मिलने पर भड़के। कहा- अब अमेरिका किसी देश की मदद नहीं करेगा, तेल खुद लाएं।
ईरान जंग में नाटो सहित सहयोगी देशों से कोई मदद न मिलने से भड़के अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब अमरीका किसी देश की मदद नहीं करेगा। सभी देशों को खुद ही अपने हालात संभालने होंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ब्रिटेन जैसे देश जो होर्मुज स्ट्रेट से फ्यूल नहीं ले पा रहे हैं, उन्हें अमरीका से तेल खरीदना चाहिए, क्योंकि अमरीका के पास इसकी कोई कमी नहीं है। ट्रंप ने कहा कि अगर देश चाहें, तो हिम्मत दिखाएं और खुद होर्मुज स्ट्रेट जाकर तेल ले लें। अमरीका उनकी मदद के लिए नहीं आएगा, जैसे वे अमरीका की मदद के लिए नहीं आए।
उन्होंने यह भी कहा कि ईरान काफी हद तक कमजोर हो चुका है और सबसे मुश्किल काम पहले ही पूरा हो गया है। अब बाकी देश खुद जाकर अपना तेल ले सकते हैं। इसी बीच, अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि रूस और चीन जरूरत पडऩे पर ईरान की मदद कर रहे हैं और अमरीका उनका सामना कर रहा है। हेगसेथ ने कहा कि अगले कुछ दिन बेहद अहम हो सकते हैं। उनके मुताबिक, अमरीका के हमलों से ईरान की सैन्य ताकत कमजोर हो रही है।
हेगसेथ ने कहा कि अमरीका ईरान के साथ समझौता चाहता है, लेकिन अगर बात नहीं बनी, तो बम के जरिए बातचीत भी जारी रखेगा। हेगसेथ ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो अमरीका जमीनी हमला (ग्राउंड इनवेजन) भी कर सकता है। हालांकि, शायद इसकी जरूरत न पड़े। उनका कहना था कि अमरीका की रणनीति थोड़ी अनप्रेडिक्टेबल यानी अनिश्चित रहने की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0