रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एडीएमएम प्लस की बैठक में की शिरकत 

इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित आसियान के रक्षा मंत्रियों की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की।

Nov 16, 2023 - 14:38
Nov 16, 2023 - 14:38
 0  261
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एडीएमएम प्लस की बैठक में की शिरकत 

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 


इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित आसियान के रक्षा मंत्रियों की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। राजनाथ सिंह ने संबोधित करते हुए कहा, दुनिया में शांति और स्थिरता के लिए बातचीत जरूरी है। साथ ही उन्होंने कूटनीति के महत्व पर भी जोर दिया। दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत के मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने कहा, भारत वैश्विक मानदंडों के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में नौवहन, हवाई उड़ान और निर्बाध वैध वाणिज्य की स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध है। 
राजनाथ सिंह ने कहा, वर्तमान युग युद्ध का नहीं है। आतंकवाद को अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा बताया। उन्होंने इससे निपटने के लिए ठोस प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए एडीएमएम प्लस के साथ व्यावहारिक, दूरदर्शी और परिणामोन्मुखी सहयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा, पूरे दक्षिण चीन सागर पर संप्रभुता के चीन के व्यापक दावों पर वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं।
 आसियान रक्षा मंत्रियों की एडीएमएम-प्लस बैठक में रक्षा मंत्री ने टिप्पणी की। दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र और इसके आठ संवाद भागीदार - भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड, कोरिया गणराज्य, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। इंडोनेशिया एडीएमएम प्लस के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में बैठक की मेजबानी कर रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0