सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते सप्ताह तेज़ी दिखाने के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बाजार खुलते ही दामों में भारी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा कारोबार शुरू होते ही चांदी की कीमत में जोरदार गिरावट आई।
ताजा आंकड़ों के अनुसार, चांदी का भाव एक ही झटके में 5357 रुपये तक गिर गया। इसके बाद 1 किलोग्राम चांदी की कीमत अपने उच्च स्तर से करीब 1.87 लाख रुपये तक नीचे आ गई है। वहीं, सोने की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली है।
MCX पर 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम के दाम में लगभग 1780 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ सोना अपने उच्च स्तर से 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक सस्ता हो गया है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण कीमतों में यह गिरावट देखने को मिल रही है।
आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में और बदलाव संभव है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहकर बाजार की स्थिति पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।