ट्रंप के बयान से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1500 अंक गिरा
डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1500 अंक टूटा, निफ्टी 22,250 के नीचे। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल।
डोनाल्ड ट्रंप के जंग जारी है, संकेत देने के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। सेंसेक्स करीब 1500 अंक गिर गया है, जबकि निफ्टी 22,250 के नीचे है। ट्रंप के संबोधन के बाद सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा गिरकर खुला, जबकि निफ्टी करीब 500 अंकों की गिरावट पर खुला। बैंक निफ्टी में भी करीब 1500 अंकों की गिरावट देखने को मिली। बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से कोई भी शेयर ग्रीन जोन में कारोबार करता हुआ नहीं दिख रहा है।
सुबह 9.25 बजे सेंसेक्स 1478 अंक या 2 फीसदी गिरकर 71,600 पर आ गया. वहीं निफ्टी 440 अंक या 2 फीसदी गिरकर 22,250 के नीचे कारोबार कर रहा था। निफ्टी बैंक भी 1500 अंक से ज्यादा गिरा। बीएसई टॉप 30 शेयरों में से HCL टेक को छोड़कर बाकी सभी शेयर गिर गए। सबसे ज्यादा गिरावट सनफार्मा के शेयरों में 4.59 फीसदी रही।
ट्रंप ने क्या कहा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान जंग को लेकर वह 2 से 3 हफ्तों में एक बड़ा कदम उठा सकते हैं। अमेरिकी सेना अपने लक्ष्यों का हासिल करने के करीब है। हम किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु शक्ति वाला देश नहीं बनने देंगे। देशों को आगे आना चाहिए और होर्मुज की सुरक्षा करनी चाहिए। अमेरिका मदद करेगा। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली और यह गुरुवार को करीब 5 फीसदी चढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। क्रूड ऑयल की कीमतों में सिर्फ कल से आज तक में 8 डॉलर की तेजी आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0