सोना-चांदी सस्ता! रिकॉर्ड के बाद कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें कितना गिरा भाव
24 फरवरी 2026 को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, MCX पर सोना 1.60 लाख और चांदी 2.64 लाख के करीब पहुंची, जानें ताजा भाव।
नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में कल की ऐतिहासिक तेजी के बाद आज 24 फरवरी 2026 को बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. कल जहां सोने ने 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर छू लिया था, वहीं आज मुनाफावसूली (Profit Booking) के चलते दाम थोड़े नीचे आए हैं।
आज सुबह 9:00 बजे MCX पर अप्रैल वायदे वाले 24 कैरट सोने का भाव 1000 रुपये ज्यादा गिर गया और प्रति 10 ग्राम कीमत 1.60 लाख रुपये के स्तर पर आ गई. वहीं चांदी के भाव में भी 1300 से ज्यादा की गिरावट देखी गई. चांदी का भाव 263,949 प्रति 1 किलोग्राम के स्तर पर आ गया।
रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला सोना-चांदी
आज MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) और सर्राफा बाजार दोनों जगह लाल निशान में कारोबार हो रहा है. कल की भारी खरीद के बाद आज निवेशक बिकवाली कर रहे हैं. 24 कैरेट सोने का भाव अभी सुबह 10:44 पर 160,688 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 147,418 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि चांदी की कीमत 264,010 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है।
क्यों आई आज बाजार में गिरावट?
मुनाफावसूली (Profit Booking): कल की रिकॉर्ड तेजी के बाद बड़े निवेशकों ने ऊंचे दामों पर सोना बेचकर अपना मुनाफा बुक किया है।
मजबूत डॉलर: वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर में मजबूती आने से सोने की कीमतों पर दबाव बना है।
वैश्विक सुधार: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कूटनीतिक बातचीत की खबरों ने बाजार के डर को थोड़ा कम किया है, जिससे सोने जैसी ‘सुरक्षित निवेश’ वाली धातुओं की मांग थोड़ी घटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0