हिमाचल में सहायक स्टाफ नर्स के 390 पदों पर भर्ती, 12 फरवरी से आवेदन
HPRCA हमीरपुर ने सहायक स्टाफ नर्स के 390 पदों पर भर्ती निकाली। बीएससी नर्सिंग/जीएनएम महिला अभ्यर्थी 12 फरवरी 2026 से 5 मार्च 2026 तक hprca.hp.gov.in पर आवेदन कर सकती हैं।
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने पूर्णकालिक नियुक्ति के आधार पर सहायक स्टाफ नर्स के कुल 390 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी, 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर शुरू होगी।
नोट करें महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू
12 फरवरी 2026 (सुबह 10:00 बजे)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
5 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे)
सुधार विंडो
7 दिन (समापन के 3 कार्य दिवसों के बाद से शुरू)
पात्रता निर्धारण तिथि
5 मार्च 2026
कुल पद 390
आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in
आवेदन के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग या जीएनएम (ए-ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा) होना अनिवार्य है।
केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश की वास्तविक (डोमिसाइल) नागरिक होनी चाहिए। अभ्यर्थी का पंजीकरण शिमला स्थित एचपीएनआरसी (HPNRC) में होना अनिवार्य है।
कितनी होनी चाहिए आयु?
इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 01 जनवरी 2026 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी उम्मीदवार की उम्र निर्धारित तिथि तक 21 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दिव्यांगजन तथा सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0