पालमपुर कॉलेज में रोजगार मेला कल, 27 कंपनियां देंगी नौकरियां
पालमपुर कॉलेज में 17 फरवरी को रोजगार मेला, 27 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका। छात्र बायोडाटा और दस्तावेजों के साथ पहुंचें, इंटरव्यू ऑन द स्पॉट।
पालमपुर । शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में 17 फरवरी को रोजगार मेला होगा। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पंकज सूद की अध्यक्षता में कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित यह मेला सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके घर-द्वार पर ही प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
प्राचार्य प्रो. पंकज सूद ने बताया कि इस मेले की पहुंच को व्यापक बनाने के लिए पालमपुर कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ क्लस्टर से जुड़े नौरा, शिवनगर, जयसिंहपुर, थुरल और बैजनाथ महाविद्यालयों के छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा जून 2025 में पास-आउट हो चुके पालमपुर कॉलेज के पूर्व छात्र भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
मेले में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, मोहाली और हिमाचल के विभिन्न शहरों से 27 प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी। पंजीकरण और साक्षात्कार की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए कॉलेज प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं उनकी फोटोकॉपी लाकर रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0