कांगड़ा में 9 फरवरी को 150 सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती
कांगड़ा उप रोजगार कार्यालय में 9 फरवरी 2026 को SIS इंडिया लिमिटेड द्वारा 150 सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित होगा।
कांगड़ा। जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय द्वारा जानकारी अनुसार सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर पुरुष उम्मीदवारों के 150 पद भरे जाने अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं इससे ऊपर रखी गई है।
आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष तक रखी गई है। आवेदक को कंपनी द्वारा रुपए 18000 से 23000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा 9 फरवरी 2026 के दिन सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा में इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाण पत्र साथ लेकर पहुंचना होगा।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार मोबाइल नंबर 8351890071 पर संपर्क कर सकते हैं। विभागीय साइट पर साक्षात्कार का ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद अपने – बोर्ड पर दिख रही सर इंडिया लिमिटेड हमीरपुर की रिक्तियां के लिए आवेदन करना होगा। विभागीय साइट पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0