4 वर्षीय B.Ed कोर्स शुरू, 10 मार्च तक करें आवेदन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड B.Ed कोर्स के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च अंतिम तिथि। राष्ट्रीय परीक्षा के जरिए होगा चयन।

Feb 16, 2026 - 16:32
 0  9
4 वर्षीय B.Ed कोर्स शुरू, 10 मार्च तक करें आवेदन

शिमला। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय एकीकृत बीएड पाठ्यक्रम शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब 12वीं के बाद ही विद्यार्थी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर स्नातक के साथ बीएड की डिग्री ले सकेंगे। इस पाठ्यक्रम में 250 सीटें हैं। प्रवेश राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी 10 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 17 अप्रैल को संभावित है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग को पांच इकाइयों को स्वीकृति मिली है। इनमें बीए बीएड माध्यमिक, बीए बीएड मध्य, बीएससी बीएड माध्यमिक, बीएससी बीएड मध्य और बीकॉम बीएड माध्यमिक शामिल हैं। प्रत्येक इकाई में 50 सीटें रखी गई हैं।

यह है खास
12वीं के बाद सीधे प्रवेश लिया जा सकता है
चार वर्ष में स्नातक + बीएड की डिग्री मिलेगी
250 सीटें निर्धारित की गई हैं। हर इकाई में 50 सीटें हैं।

प्रवेश प्रक्रिया
आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं।
परीक्षा संभावित तिथि: 17 अप्रैल
परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे 
सामान्य वर्ग: 1200 रुपये
ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: 1000 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग और तृतीय लिंग : 650 रुपये

परीक्षा केंद्र : प्रदेश में हमीरपुर, शिमला, ऊना, कांगड़ा और बद्दी में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0