विधायक मलेंद्र राजन ने की विकास कार्यों की समीक्षा, पंचायत प्रतिनिधियों से भी किया संवाद
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए विधायक मलेंद्र राजन ने वन विश्राम गृह इंदौरा में पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की।
रघुनाथ शर्मा। नूरपुर
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए विधायक मलेंद्र राजन ने वन विश्राम गृह इंदौरा में पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की। इस दौरान ग्राम पंचायत गगवाल, धोड़न, मलोट, राजाखासा और चनौर के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। साथ ही क्षेत्र में नए विकास कार्य शुरू करने को लेकर प्रतिनिधियों से सुझाव लिए गए। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और जरूरतों से विधायक को अवगत करवाया।
विधायक मलेंद्र राजन ने सभी प्रतिनिधियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय लोगों की जरूरतों को समझना जरूरी है। पंचायत स्तर पर मिलने वाले सुझावों के आधार पर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। सड़क, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है।
विधायक ने कहा कि जनता और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद का यह सिलसिला जारी रहेगा, ताकि इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल सके और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0