विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की तीसरी सूची एक नवंबर को हो सकती है जारी 

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी कर चुकी है, इस सूचियां में 41 और 83 नामों का ऐलान किया जा चुका है।

Oct 29, 2023 - 16:38
 0  306
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की तीसरी सूची एक नवंबर को हो सकती है जारी 

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 


राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी कर चुकी है, इस सूचियां में 41 और 83 नामों का ऐलान किया जा चुका है। बाकी नामों पर अभी मोहर लगना बाकी है, जो कि आगामी 31 अक्तूबर तक सीईसी की बैठक में लगाई जा सकती है। 
सूत्रों के अनुसार, नामों का चयन किया जा चुका है और अब मोहर लगनी है। नौ अक्तूबर को भाजपा ने 41 लोगों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें सात सांसद को टिकट देकर चुनाव में उतारा गया था। 21 अक्तूबर को 83 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी, जिसमें प्रदेश के दिग्गज नेताओं के नाम जारी हुए थे, जिसमें राजेंद्र राठौर, वसुंधरा राजे के नाम प्रमुख थे। भाजपा की तीसरी सूची में प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं के नाम हो सकते हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का भी नाम सूची आने की उम्मीद जताई जा रही है।
भाजपा की तीसरी सूची 50 नामों की हो सकती है। पडित सुरेश मिश्रा को हवा महल, ज्योति खंडेलवाल को किशन पोल, रवीन्द्र भाटी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। भाजपा के कई नेताओं के नाम अभी भी बाकी हैं, जिनको भी तीसरी सूची में जगह मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और भी कई नामों पर चर्चा की जा चुकी है। भाजपा की तीसरी सूची एक नवंबर तक जारी की जा सकती है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0