जयराम का हमला: कांग्रेस ने हिमाचल को संकट में डाला

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए हिमाचल में आर्थिक संकट और अनिश्चितता का आरोप लगाया, सब्सिडी व वेतन पर जताई चिंता।

Feb 14, 2026 - 17:16
Feb 14, 2026 - 17:17
 0  153
जयराम का हमला: कांग्रेस ने हिमाचल को संकट में डाला

Videos

View All
शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

प्रदीप शर्मा। ज्वालाजी

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेका। इस दौरान मंदिर के पुजारी सौरभ शर्मा ने उन्हें विधिवत पूजा करवाई। पूर्व मुख्यमंत्री ने मोदी भवन, योगिनी कुंड और शयन भवन में भी पूजा-अर्चना की। जयराम ठाकुर ज्वालामुखी में आयोजित विशाल दंगल मेले में शिरकत करने के लिए ज्वालामुखी पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने हिमाचल प्रदेश को पूरी तरह अनिश्चितता की स्थिति में लाकर खड़ा किया है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई सर्वदलीय बैठक में प्रदेश के वित्त सचिव ने स्पष्ट किया है कि हिमाचल आर्थिक संकट से गुजर रहा है, जिसके चलते सब्सिडी बंद करनी पड़ेगी, कर्मचारियों के वेतन रुक सकते हैं, एरियर फ्रिज होंगे और विकास कार्यों पर भी रोक लग सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि एक ओर सरकार के अधिकारी वित्तीय संकट की बात कर रहे हैं और दूसरी ओर मुख्यमंत्री यह दावा कर रहे हैं कि वर्ष 2027 में हिमाचल आत्मनिर्भर और 2032 तक देश का सबसे समृद्ध राज्य बनेगा।

उन्होंने कहा कि यह बयान आपस में पूरी तरह विरोधाभासी हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर केंद्र सरकार और पूर्व भाजपा सरकार को दोष देती आ रही है। आरडीजी बंद होने के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल हिमाचल में नहीं बल्कि देश के 17 राज्यों में बंद की गई है और कांग्रेस सरकार को यह पहले से ही पता था, इसके बावजूद केंद्र सरकार को कोसना गलत है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता से की गई गारंटियों को पूरा करना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है, केंद्र सरकार ने ऐसी कोई गारंटी नहीं दी थी। साथ ही उन्होंने आने वाले विधानसभा सत्र को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह बजट सत्र होगा या विशेष सत्र। कुल मिलाकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश की जनता आज असमंजस और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0