शिमला की बेटी वेदिका शर्मा ने 28 की उम्र में रचा इतिहास! हासिल की PhD की बड़ी उपलब्धि

शिमला ग्रामीण की धरोगड़ा पंचायत के बमनहोल गांव की वेदिका शर्मा ने मात्र 28 वर्ष की उम्र में कृषि विषय में PhD की उपाधि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

May 2, 2026 - 21:24
 0  18
शिमला की बेटी वेदिका शर्मा ने 28 की उम्र में रचा इतिहास! हासिल की PhD की बड़ी उपलब्धि
शिमला की बेटी वेदिका शर्मा ने 28 की उम्र में रचा इतिहास! हासिल की PhD की बड़ी उपलब्धि

शिमला।

जिला शिमला के शिमला ग्रामीण क्षेत्र की दूरदराज पंचायत धरोगड़ा के बमनहोल गांव की बेटी वेदिका शर्मा ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए डॉक्टरेट (PhD) की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने यह उपलब्धि मात्र 28 वर्ष की आयु में हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

वेदिका शर्मा ने कृषि विषय में यह उपाधि Eternal University Baru Sahib (कृषि एवं बागवानी विश्वविद्यालय, बड़ूसाहिब) से अर्जित की है। उनकी इस सफलता से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

वेदिका शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, विशेष रूप से माता-पिता के आशीर्वाद और मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया, जिसकी बदौलत वह इस मुकाम तक पहुंच पाईं।

वेदिका के पिता डॉ. महेंद्र शर्मा वर्तमान में केंद्रीय मुख्य शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं और उन्हें शिक्षा विभाग में राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। वहीं उनकी माता रीता शर्मा गृहिणी हैं।

दूरदराज क्षेत्र से निकलकर इतनी कम उम्र में पीएचडी की उपाधि हासिल करना न केवल वेदिका शर्मा की मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी एक प्रेरणा बनकर उभरा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0