8th Pay Commission: ऑफिशियल वेबसाइट लाइव, जानिये सैलरी कितनी बढ़ेगी?
8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लाइव हो गई है। MyGov पर सुझाव मांगे गए हैं। जानें सैलरी, पेंशन और फिटमेंट फैक्टर में कितना इजाफा हो सकता है।
नई दिल्ली । सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) को लागू करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है, जिसकी ऑफिशियल वेबसाइट अब लाइव हो गई है और पब्लिक कंसल्टेशन प्रोसेस भी औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और दूसरे स्टेकहोल्डर्स को MyGov प्लेटफॉर्म पर दिए गए एक स्ट्रक्चर्ड प्रश्नावली के जरिए वेतन, पेंशन और भत्तों पर अपने विचार शेयर करने के लिए इनवाइट किया गया है।
सरकार ने कहा है कि प्रश्नावली का मकसद बेहतर जानकारी हासिल करना है। जवाब देने वालों के नाम नहीं बताए जाएंगे और प्रश्नावली के जवाबों का विश्लेषण कुल मिलाकर, बिना किसी की पहचान बताए, किया जाएगा।
ऑफिशियल वेबसाइट और सुझाव कैसे दें?
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट 8cpc.gov.in लाइव हो गई है।
सुझाव देने के लिए आयोग ने MyGov.in पोर्टल के साथ साझेदारी की है. वहां एक प्रश्नावली (Questionnaire) होस्ट की गई है जिसमें 18 मुख्य सवाल पूछे गए हैं
आखिरी तारीख (Important Deadline)
आयोग को अपने सुझाव या फीडबैक भेजने की आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 (सोमवार) तय की गई है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल MyGov पोर्टल के जरिए ऑनलाइन भेजे गए सुझाव ही माने जाएंगे. ईमेल, डाक या PDF के जरिए भेजे गए सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा।
सैलरी में कितना इजाफा हो सकता है?
हालांकि आधिकारिक आंकड़े रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होंगे, लेकिन विशेषज्ञों और पिछले ट्रेंड्स के आधार पर ये अनुमान हैं: फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor): चर्चा है कि इसे 2.28 से 2.86 के बीच रखा जा सकता है। न्यूनतम वेतन (Minimum Pay): वर्तमान में न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये है, जिसे बढ़ाकर 21,600 से 26,000 रुपये या कुछ अनुमानों के अनुसार 41,000 रुपये तक किया जा सकता है। पेंशन में सुधार: पेंशनभोगियों के लिए भी 20% से 30% तक की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0